Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

नाजिराबाद अग्निकांड मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

प्रशासनिक अधिकारियों ने लापता लोगों के परिजनों के घरों का दौरा कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है

28 Jan 2026

नाजिराबाद अग्निकांड मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के नाजिराबाद इलाके में स्थित मोमो निर्माण इकाई और गोदाम में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात फैक्ट्री मालिक गंगाधर दास को गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को कोलकाता के गरिया इलाके से पकड़ा गया और बुधवार को बारुईपुर अदालत में पेश किया जाएगा।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ही गंगाधर दास फरार था। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इससे पहले दास के खिलाफ आनंदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि शवों या उनके अवशेषों की पहचान के बाद यह मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएनए जांच कराने के लिए बुधवार को अदालत से अनुमति मांगी जाएगी।
मंत्री हकीम ने घटनास्थल का दौरा कर कहा था कि इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक बरामद शवों की फॉरेंसिक जांच चल रही है और कई लोगों के लापता होने की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर जिले के करीब 13 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया है कि गंगाधर दास पूर्व मेदिनीपुर जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के पुर्व छड़ा का निवासी है और पिछले चार दशकों से सजावट के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद से उसका खेजुरी स्थित आवास बंद पाया गया है।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने स्वीकार किया कि संबंधित इकाई के पास अनिवार्य अग्नि सुरक्षा मंजूरी नहीं थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इस यूनिट को कोई फायर सेफ्टी क्लीयरेंस जारी नहीं की गई थी।”
प्रशासनिक अधिकारियों ने लापता लोगों के परिजनों के घरों का दौरा कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। करीब चार बीघा क्षेत्र में फैली इस इकाई में दो सौ के करीब मजदूर काम करते थे और यहां प्लास्टिक फूल, लकड़ी, कपड़ा और फर्नीचर जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री का भारी भंडारण था। दमकल विभाग के अनुसार, इन्हीं ज्वलनशील सामग्रियों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नाजिराबाद अग्निकांड मामले में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
प्रशासनिक अधिकारियों ने लापता लोगों के परिजनों के घरों का दौरा कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News